लघु उद्योग भारती, जिला पंचकूला की कार्यकारिणी बैठक — बरवाला में संपन्न
लघु उद्योग भारती, जिला पंचकूला की कार्यकारिणी बैठक इंडिया सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड, बरवाला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल जी ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अरविंद धूमल जी, लघु उद्योग भारती पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप मोंगिया जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रमाकांत भारद्वाज जी सहित कुल 35 सदस्य, जिनमें कार्यकारिणी सदस्य एवं बरवाला इकाई के अन्य सदस्य शामिल थे, उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा श्री अरविंद धूमल जी द्वारा की गई, जिसमें
श्री रजनीश गर्ग जी को जिला अध्यक्ष,
श्री प्रदीप गर्ग जी को सचिव,
तथा श्री प्रदीप कंसल जी को वित्त सचिव
के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही, श्री रजनीश गर्ग जी को शेष कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार भी प्रदान किया गया।
बैठक के प्रारंभ में श्री प्रकाश चंद जी ने अपने मार्गदर्शक व प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को संगठन की विचारधारा एवं भविष्य की दिशा पर उद्बोधित किया। बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

