लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की ऊर्जा राज्य मंत्री की अध्यक्षता में महावितरण मुख्यालय में बैठक संपन्न
आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीमती मेघनाताई बोर्डीकर की अध्यक्षता में महावितरण मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक में लघु उद्योग भारती की ओर से भूषण जी मर्दे, सुनील दत्त बोरवणकर (वागळे इंडस्ट्रियल एस्टेट, ठाणे) एवं आशीष चंदाराणा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विद्युत आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। महावितरण ने अधिकांश बिंदुओं पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि कई लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विशेष रूप से वागळे इंडस्ट्रियल एस्टेट से संबंधित समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर महावितरण द्वारा ठोस कदम उठाने की बात कही गई। महावितरण के संचालक श्री अरविंद भादीकर ने स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण करने, लघु उद्योग भारती एवं स्थानीय उद्यमियों के साथ आशीष चंदाराणा की उपस्थिति में बैठक आयोजित करने और अधिकतम शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
यह बैठक MSME क्षेत्र के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिसमें नीति स्तर पर संवाद एवं समस्याओं के समाधान की ठोस रूपरेखा बनती दिखाई दी।

