ग्राइंडिंग यूनिट्स की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की निदेशक, खान एवं भू-विज्ञान विभाग से महत्वपूर्ण वार्ता
लघु उद्योग भारती गुडली एवं उदयपुर की अन्य इकाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने श्री दीपक तंवर (निदेशक, खान एवं भू-विज्ञान विभाग) से मुलाकात कर ग्राइंडिंग यूनिट्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य रॉयल्टी दोहरीकरण के मुद्दे पर समाधान तलाशना था, जिससे छोटे उद्योगों को राहत मिले और उनका संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके। उद्यमियों ने जोर देकर कहा कि बढ़ती रॉयल्टी दरें छोटे उद्योगों पर अतिरिक्त वित्तीय भार डाल रही हैं, जिससे उनके अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है।
श्री दीपक तंवर ने उद्यमियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय को विभागीय उच्चाधिकारियों एवं सरकार तक उचित माध्यम से पहुंचाएंगे, ताकि इस संबंध में आवश्यक नीतिगत निर्णय लिए जा सकें।
यह बैठक उद्यमियों और सरकार के बीच संवाद और समाधान की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास साबित हुई, जिससे लघु उद्योगों को राहत मिलने की संभावनाएँ और अधिक मजबूत हुई हैं।
टीम लघु उद्योग भारती, उदयपुर

