आज लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, आदरणीय श्री प्रकाश जी के नेतृत्व में, दुहाई औद्योगिक क्षेत्र की 'ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर' से संबंधित समस्याओं को लेकर रेल भवन में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात की गई।
माननीय मंत्री जी ने अत्यंत ध्यानपूर्वक हमारा प्रतिनिधित्व सुना और तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की गंभीरता को समझते हुए उद्योगों के हित में शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।
इसके उपरांत माननीय मंत्री जी के साथ जलपान के दौरान उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। यह मुलाकात उद्यमियों के लिए अत्यंत आशाजनक और फलदायी रही।
हम माननीय रेल मंत्री जी के संवेदनशील दृष्टिकोण और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हैं। लघु उद्योग भारती उद्यमियों के हितों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी:
मंडल अध्यक्ष – श्री अमरीश जी गोयल
जिलाध्यक्ष – श्री दीपक गुप्ता
दुहाई इकाई अध्यक्ष – श्री सुनील त्यागी जी
श्री कविंदर चौधरी जी, दुहाई

