लघु उद्योग भारती, जिला फरीदाबाद( फ़रीदाबाद एवं बल्लबगड़ इकाई )ने आज आरावली गोल्फ क्लब में अपनी चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जिसमे मुख्य विषय "लोकतन्त्र के महापर्व में लोकमत का परिष्कार" व "जेड एवं लीन मनुफेक्चरिंग पर परिचर्चा " मूल रूप से शामिल किये गये।
श्री राकेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष ने मंच सन्चालान करते हुए आये हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत कर बेठक प्रारंभ की।
इस अवसर पर माननीये श्री देव प्रसाद भारद्वाज जी, संयोजक, लोकमत परिष्कार, फरीदाबाद विभाग ने बहुत ही विस्तररित रूप से मतदान क्या है और सबको क्यों करना चाहिये, इस विषय पर अवगत कराया। उन्होने खुले रूप में सभी उध्यमियों को मतदान को लेकर अपने विचार और शंकाएँ प्रस्तूत करने को कहा और उनके विचारों का समर्थन करते हुए उनको समस्याओ को भी सुना और यथोचित निवारण के उपाय भी बताये।
कार्यकारिणी सदस्य श्री कोशल गोयल ने जेड व लीन मनुफेक्चरिंग की स्कीम व इसके फायदों के बारे में अवगत कराया।
इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन, रेनू भाटिया जी, पूर्व चेयर पर्सन राष्ट्रीय महिला आयोग रेखा शर्मा जी, संजय अरोड़ा जी, रवि भूषण खत्री जी, हरियाणा प्रान्त के महासचिव, मनोज रुंगटा जी, अमृतपाल सिंह कोचर जी, बल्लबगड़ इकाई अध्यक्ष, अशोक कुमार चौधरी व महासचिव, श्रीकांत दमानी और उनकी कार्यकारिणी के कई सदस्य, महिला इकाई से खुशबू मित्तल व रूपल जैन सहित कई वरिष्ठ व माननीये कार्यकारिणी सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्त में श्री देव प्रसाद भारद्वाज को पौधा देकर स्वागत किया गया और बेठक का समापन हुआ।

