लघु उद्योग भारती बहराइच पूर्ण इकाई का अधिस्थापन एवम शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नई इकाई अध्यक्ष श्री राम रतन अग्रवाल जी, महामंत्री अमित अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन गोयल जी, सोशल मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल जी आदि ने पदभार ग्रहण किया।
बहराइच के उद्योगों से जुड़े प्रमुख गणमान्य सदस्यों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवम पुष्प प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी भाईसाहब, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री राकेश गर्ग जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी, प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र सिंह जी, अवध संभाग अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल जी, प्रदेश सचिव श्री सुरेश गुप्ता जी, अवध संभाग सोशल मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार गुप्ता जी की उपस्थिति रही एवम कार्यक्रम का संचालन श्री निकुंज केडिया जी के द्वारा किया गया।

