<p style="margin-left:0px;">राजस्थान के अजमेर जिले में आयोजित औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में लघु उद्योग भारती बहरोड़ इकाई और जिला उद्योग केंद्र भिवाड़ी की तरफ से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला उद्योग वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी से पधारे जिला अधिकारी श्रीमान राकेश गुर्जर और गौरव शर्मा जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।</p><p style="margin-left:0px;">श्री राकेश गुर्जर जी ने उद्योग विभाग के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम (PM EGP) और मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना (MLUPY) शामिल हैं। इकाई महासचिव वीरेन्द्र प्रजापति ने भारती के कार्यों का परिचय दिया। इस अवसर पर अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम को समृद्ध किया।</p><p style="margin-left:0px;">इकाई अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अगले कैंप को और सुंदर और सार्थक बनाने का आश्वासन दिया।</p>

