दिनांक 31 मार्च 2025, सोमवार को लघु उद्योग भारती बारां इकाई ने राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित जिला स्तरीय निवेश उत्सव कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश टक्कर, उपाध्यक्ष श्री मनीष जैन गोधा, श्री प्रियांश खंडेलवाल, श्री दिनेश नागर एवं श्री अशोक जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर महोदय श्री रोहिताश्व सिंह तोमर जी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि MOU धारकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश टक्कर ने जिला कलेक्टर को लघु उद्योग भारती की मासिक पत्रिका "उद्योग टाइम्स" के कुछ अंक भेंट किए। इसके साथ ही सचिव कृषि उपज मंडी समिति, क्षेत्रीय प्रबंधक रीको, अन्य अधिकारियों तथा उपस्थित उद्यमी बंधुओं को भी उद्योग टाइम्स के अंक पठन हेतु प्रदान किए गए।

