दिनांक 05 मई 2025 को लघु उद्योग भारती, बारां इकाई की बैठक कार्यालय बालाजी राइस मिल पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन की स्थापना के दस सफल वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस विशेष अवसर पर बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष श्री पवन गोयल ने की। इकाई अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश टक्कर ने उपस्थित सभी सदस्यों को संगठन की एक दशक की यात्रा पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2025 से 2027 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री अविनाश खंडेलवाल को अध्यक्ष, श्री हितेश बत्रा को सचिव तथा श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य श्री किरण भाई गठानी, कमल ठाकुर, प्रकाश टोग्या, अशोक गुप्ता, जिनेन्द्र जैन, हेमराज बंसल, अरुण ओझा, विष्णु गुप्ता, पियूष गोयल, प्रियांश खंडेलवाल, श्रवण कटियाल एवं दीप पतीरा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अविनाश खंडेलवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।

