<p style="margin-left:0px;">लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश ने एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाया!</p><p style="margin-left:0px;">msme विकास कार्यालय, पटना के द्वारा आयोजित वेंडर विकाश कार्यक्रम में हमारे लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई के कई सदस्यों ने भाग लिया। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, श्री श्याम सुंदर भिमसेरिया जी ने हमारे संगठन की ओर से अपना सुझाव रखा और सभी को संबोधित किया।</p><p style="margin-left:0px;">इस अद्भुत अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता माननीय उद्योग मंत्री, श्री समीर महासेठ जी, ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिल खंडेलवाल जी, और विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम श्री सत्यप्रकाश जी के साथ कई अन्य प्रमुख उद्यमी और भारतीय मानक ब्यूरो के पटना कार्यालय के प्रमुख, श्री सुमन कुमार गुप्ता जी की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बनाया।</p>

