लघु उद्योग भारती बीकानेर की मासिक बैठक,शिवा इंडस्ट्रीज खारा में आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीकानेर के विभाग संघ चालक श्रीमान टेकचंद जी बरडिया की अध्यक्षता में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
1. सभी प्राइवेट औद्योगिक क्षेत्र में पीने के पानी की उपलब्धता।
2. रीको द्वारा संचालित औद्योगिक क्षेत्र में पानी की दर बहुत अधिक है।
3. नगर निगम से दूर औद्योगिक क्षेत्र से डोमेस्टिक वेस्ट उठाने की व्यवस्था हो।
4. रीको औद्योगिक क्षेत्रो में जॉन वाइस भूखंड काटे जाते हैं, उद्योगों का आवंटन उनकी प्रकृति के हिसाब से किया जाता हैं,इसलिए वूलन फैक्ट्री से निकलने वाले मे पानी के निष्पादन की व्यवस्था रीको द्वारा होनी चाहिए।
5. एक बैंक से दूसरे बैंक में यदि कोई व्यापारी अपना ऋण खाता परिवर्तित करता है तो बैंक द्वारा लगने वाले फ़ॉर क्लोजर चार्जेस बहुत ज्यादा है,जो लगभग 4% हैं,जो बहुत ज़्यादा हैं।
6. लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप ROB का काम काफी समय से बंद पड़ा है उस वजह से "करणी औद्योगिक क्षेत्र" में जाने वाले उद्यमियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
7. गंगानगर जयपुर बाईपास से जामसर टोल तक 4 लेन सड़क का निर्माण।
8. खारा औद्योगिक क्षेत्र में अन्नपूर्णा रसोई प्रारम्भ हो।
आज की बैठक के आयोजन के लिए निवर्तमान सचिव अनिल जी गहलोत को बहुत बहुत धन्यवाद।

