लघु उद्योग भारती ब्रज संभाग की ऑनलाइन बैठक संपन्न
आज ब्रज संभाग की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल जी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल जी तथा प्रदेश सचिव श्री मनीष जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। संभाग अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी ने जिलास्तर पर मासिक बैठकों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी जिलों में सदस्यता बढ़ाने का आग्रह किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को संभाग की ऑनलाइन बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आगामी विश्वकर्मा जयंती (17 सितम्बर) को सभी जिला इकाइयों में उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही 15 सितम्बर को संभलखा में होने वाली बैठक की जानकारी भी जिला इकाई के पदाधिकारियों को दी गई।

