लघु उद्योग भारती इकाई – भवानीमंडी में नवीन दायित्व घोषणा हेतु बैठक
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि लघु उद्योग भारती इकाई – भवानीमंडी के वर्ष 2025–27 के लिए नवीन दायित्वों की घोषणा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक दिनांक 6 मई 2025, मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे होटल नक्षत्र, स्टार हॉस्पिटल के पास, भवानीमंडी में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। साथ ही श्री पवन जी गोयल (अध्यक्ष, चित्तौड़ अंचल) एवं श्री गोविंद राम जी मित्तल (वरिष्ठ सदस्य) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन के प्रमुख आमंत्रकगण हैं:
कमल सुरेका – संरक्षक
गोविंद बिड़ला – अध्यक्ष
प्रीतपाल सिंह – मार्गदर्शक
अरुणा गर्ग – सचिव
सीए प्रकाश गुप्ता – कोषाध्यक्ष
लघु उद्योग भारती भवानीमंडी परिवार सभी उद्यमी बंधुओं से इस महत्वपूर्ण आयोजन में ससम्मान उपस्थिति की विनम्र प्रार्थना करता है।
संपर्क सूत्र:
9829067596, 9414490059

