लघु उद्योग भारती, भावनगर जिला समिति ने आज 25 अगस्त 2025, सोमवार को भावनगर जिले के नवनियुक्त सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस श्री नीतीश पांडे (IPS) से शुभेच्छा मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने जिले में उद्योगों के विकास, सुरक्षा व्यवस्था और व्यवसायिक माहौल को और सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

