एवीवीएनएल की विद्युत संबंधित समस्या व निराकरण के लिए एवीवीएनएल ऑफिस में मीटिंग रखी गई. इस मीटिंग में लघु उद्योग भारती की तरफ से श्री अजय मुंदडा व श्री राम रतन जागेटिया ने भाग लिया.
इस मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर डिस्कस हुआ
1. रायला में जीएसएस ग्रिड बनाने के लिए रीको द्वारा avvnl को जगह के लिए साइड प्लान व नक्शा उपलब्ध करा दिया गया है
2. एवीवीएनएल ने आश्वासन दिया कि सनग्लो सुटिंग का रिफंड 5 से 7 दिन में हो जाएगा
3. क्वालिटी शूटिंग से श्री सुमित जागेटिया ने बताया कि इलेक्ट्रिसिटी बिल नहीं मिल रहे हैं इस पर avvnl ने बताया कि बिल अब ईमेल के द्वारा भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे.
4. लाहोटी मेटल इंडस्ट्रीज, ग्रोथ सेंटर का विद्युत कनेक्शन शीघ्र कर दिया जाएगा.
लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई

