वृक्षारोपण व सदस्यता अभियान: लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा की सराहनीय पहल
आज लघु उद्योग भारती, भीलवाड़ा इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रीको फोर्थ फेज क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत उद्यमी श्री संजय हुरकट के सनमून सिंथेटिक एवं श्री पंकज खेतान के पी.के. एक्जिम उद्योगों के बाहर पूरी सड़क के किनारे वृक्ष ट्री गार्ड सहित लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों ने इन पौधों की देखरेख और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेश हुरकट, प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, एवं रीको के उप महाप्रबंधक श्री पी.आर. मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत आयोजित किया गया, और यह निर्णय लिया गया कि अन्य औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम जल्द आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के पश्चात मुख्य इकाई की कार्यकारिणी सदस्य बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी सदस्यता पखवाड़े को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नए सदस्यों के पंजीकरण के लिए समितियों का गठन किया गया एवं श्री सुरेश कोगटा को इस अभियान के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकुमार मेलाना, श्री संजीव चिरानिया, पूर्व प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री अजय मूंदड़ा, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष श्री शंभूप्रसाद काबरा, सचिव श्री कमलेश मुनोत, ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल, सचिव श्री ओमप्रकाश जागेटिया, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य – श्री हरगोविंद सोनी, श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्री लक्ष्मी लाल तिवारी, श्री राजीव शर्मा, श्री बालकिशन काबरा, श्री पुनीत सोनी, श्री बनवारीलाल सोमानी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रभारी श्री लक्ष्मी लाल तिवारी ने जानकारी दी कि यह वृक्षारोपण अभियान शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी, उद्योगों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में, क्रियान्वित किया जाएगा।

