लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया
भोपाल की दोनों इकाइयों से लगभग 25 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से उपस्थित हुआ।
कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अनुपस्थिति में उनके ओएसडी, श्री प्रकाश चंद्र पांडे ने यह ज्ञापन प्राप्त किया। यह ज्ञापन लघु उद्योग भारती द्वारा मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन, श्री मोहन यादव को प्रेषित किया जा रहा है।
ज्ञापन में निम्नलिखित विषयों पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया गया है:
- फायर एनओसी: प्रक्रियाओं को सरल और उद्योग-अनुकूल बनाने का आग्रह।
- दोहरे कराधान (संपत्ति कर): इस कराधान से संबंधित समस्याओं का समाधान।
- औद्योगिक दुर्घटनाएँ: औद्योगिक संस्थानों में दुर्घटनाओं को बीएनएस की धारा 106 के तहत उचित कार्यवाही का अनुरोध।
लघु उद्योग भारती ने माननीय मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की है।
दिनेश कुमार गुप्ता
सचिव,
लघु उद्योग भारती, भोपाल इकाई

