लघु उद्योग भारती (म.प्र.) महाकौशल संभाग जिला कटनी की संयुक्त इकाइयों के द्वारा माई नदी के बैलट घाट के पास अस्थाई रूप से बोरी बंधन बांध बनाया गया था
जिसका निरीक्षण कल दिनांक 8 जून 2024 को माननीय कलेक्टर महोदय, नगर निगम आयुक्त, एस.डी.एम ,भाजपा जिला अध्यक्ष, महापौर, के द्वारा किया गया एवं माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा लघु उद्योग भारती के कार्य को सराहा गया एवं इसी के साथ नवीन कार्य का दायित्व भी दिया गया है
आप सभी के सहयोग के साथ संगठन निरंतर बड़े कार्यो को सरलता के साथ करते चला आ रहा है एवं आप सभी का सहयोग सदैव इसी प्रकार बना रहेगा संगठन ऐसी अपेक्षा रखता है
निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल वासवानी, शहरी इकाई अध्यक्ष अमित सिंघई , सचिव नीलेश विश्वकर्मा, नवीन केसरी, प्रभांशु वैश्य एवं बरगवां अमकुही इकाई सचिव मनीष कुमार सिंह की उपस्थिति रही

