लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन प्रदेश कार्यालय भवन, भोपाल में किया गया। इस बैठक की शुरुआत प्रदेश के वार्षिक कैलेंडर एवं डायरी के विमोचन के साथ हुई, जो संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मध्य क्षेत्र पालक श्री वज्जू भाई वगासिया, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री ताराचंद गोयल, तथा पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री के विशेष सहयोगी श्री अशोक कड़ेल को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
बैठक में संगठन के कार्य विस्तार, पुनर्गठन, सदस्यता अभियान, भवन निर्माण प्रक्रिया, एवं अन्य प्रशासनिक व संगठनात्मक पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश के उद्योगों से संबंधित चुनौतियों एवं संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
यह बैठक संगठन की आगामी दिशा और रणनीतियों को तय करने के लिए एक प्रभावी मंच सिद्ध हुई, जिसमें 25 से अधिक पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

