बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के करकमलों से किया गया । इमोशन के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी को एमएसएमई के महीने की विस्तृत चर्चा की गई । इसके साथ ही मंडी टैक्स , स्कूल बस, दोहरा टैक्स, फ्री होल्ड संपत्ति अभी किसी पर विस्तृत चर्चा की गई । माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चुनाव पश्चात लघु उद्योग भारती के साथ पुनः इन विषयो एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठने का आश्वासन दिया एवं जल्द से जल्द इसके निराकरण का भरोसा दिलाया ।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्ता, पूर्व अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री सुधीर दाते, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ,प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरविंद मनोहर काले की उपस्थिति रही ।

