लघु उद्योग भारती मराठवाड़ा विभाग का पदग्रहण समारोह संपन्न – नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

Event Date: 07/07/2025
NULL,
MAHARASHTRA

आज दिनांक 7 जुलाई 2025 को Clad Metal Pvt. Ltd., छत्रपति संभाजीनगर में लघु उद्योग भारती मराठवाड़ा विभाग की नवीन कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मराठवाड़ा विभाग, छत्रपति संभाजीनगर इकाई तथा ग्रामीण इकाई के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मराठवाड़ा विभाग के लिए अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज शहा, उपाध्यक्ष श्री राजेश कामड एवं श्री नंदकिशोर बाहेती, मंत्री श्री अविनाश देशपांडे, सहमंत्री श्री निशांत होनमुटे तथा श्री आनंद बिडवई की नियुक्ति की गई। वहीं, छ. संभाजीनगर इकाई के लिए अध्यक्ष श्री सुहास देशपांडे, उपाध्यक्ष श्री सुनील पाटील, मंत्री श्री पांडुरंग विटेकर व श्री शैलेश देशपांडे, सहमंत्री श्री प्रमोद नागरे व श्री तेजस कुलकर्णी को मनोनीत किया गया। छ. संभाजीनगर ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री संतोष कुलकर्णी को दायित्व सौंपा गया।

इस गरिमामयी आयोजन में लघु उद्योग भारती महाराष्ट्र प्रदेश एवं प्रांत स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यवाह श्री धनंजय धामणे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित घैसास, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक काळे एवं श्री मारुति कुलकर्णी, प्रदेश सहमंत्री श्री मंदार लेले एवं श्री पी. आर. काळे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रविंद्र वैद्य तथा पूर्व विभाग अध्यक्ष श्री संजय दे की विशेष उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम संगठन की एकता, नेतृत्व परिवर्तन और भविष्य की योजनाओं के लिए प्रेरक सिद्ध हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please