लघु उद्योग भारती महाकौशल अंचल बैठक दिनांक 18 मई 2025 को होटल वरदान, सागर में संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय, अंचल एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अरुण सोनी जी ने फायर NOC की बाध्यता पर प्राप्त स्थगन आदेश की जानकारी दी और इसे सरल बनाने हेतु चल रही मंत्रिस्तरीय चर्चाओं से अवगत कराया। 1 से 15 जून तक सदस्यता अभियान चलाने और प्रत्येक जिले से लक्ष्य तय करने पर सहमति बनी। नियमित मासिक बैठकों की निरंतरता और अधिकतम उपस्थिति पर जोर दिया गया। स्थापना दिवस (25 अप्रैल) एवं विश्वकर्मा जयंती जैसे आयोजनों को भव्य रूप देने का सुझाव दिया गया। जिलेवार विशेषज्ञ सदस्यों के चयन से उत्पाद समूह गठन पर बल दिया गया। जिला संवर्धन बोर्ड की बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समस्याओं के दस्तावेजीकरण और मीडिया में प्रकाशन हेतु निर्देश दिए गए। उद्यमी सम्मेलनों के साथ निर्यात, आयात प्रतिस्थापन, दक्षता एवं वृक्षारोपण जैसे विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। नीति ठाकुर को सतना, रीवा व सीधी में महिला इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अनिल वासवानी को अध्यक्ष एवं हरि सिंह भदौरिया को सचिव बनाते हुए महाकौशल कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। अंत में, सदस्यों ने MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा ताराचंद गोयल जी ने सागर इकाई का बैठक आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

