लघु उद्योग भारती, महाराष्ट्र प्रदेश – अमरावती जिला कार्यकारिणी पद ग्रहण समारोह
लघु उद्योग भारती महाराष्ट्र प्रदेश की अमरावती जिला इकाई का पद ग्रहण समारोह सोमवार, 25 अगस्त 2024 को अमरावती में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाशचंद्र गुप्त ने मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे सभी उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। समारोह की अध्यक्षता अमरावती एमआईडीसी के विभागीय अधिकारी श्री राम लंके ने की और उन्होंने भी उद्यमियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
इस समारोह में अमरावती जिला अध्यक्ष के रूप में सौ प्रीति सावजी की नियुक्ति की गई। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अमरावती जिला महाराष्ट्र प्रदेश में पहला ऐसा जिला है जिसकी अध्यक्षता महिला को सौंपी गई है। साथ ही, जिला मंत्री के रूप में अफाक सूबेदार को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
राष्ट्रीय अध्यक्ष: श्री बलदेव प्रजापति
अखिल भारतीय उपाध्यक्ष: रविंद्र सोनवने
प्रदेश अध्यक्ष: श्री आशीष घैसास
प्रदेश उपाध्यक्ष: आशीष चंदाराणा
प्रदेश महामंत्री: श्री हरीश हांडे
अमरावती विभाग संघचालक: श्री चंद्रशेखर भोंदू
अमरावती महानगर संघचालक: श्री उल्लास बपोरीकर
अमरावती विभाग अध्यक्ष: श्री अमित आरोकर
विभाग मंत्री: श्री महेंद्र तलरेजा
इसके अलावा, अमरावती जिले के लघु उद्योग भारती के उद्यमी-सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिससे समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और जीवंत बना।

