लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा अजमेर में सात दिवसीय स्वयंसिद्धा मेले का आगाज हुआ। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष श्री पवन जी बंसल एवं अखिल भारतीय स्वयंसिद्धा आयाम प्रमुख श्रीमती अंजू सिंह जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजमेर नगर सभापति श्रीमती बृजलता हाड़ा रहीं।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जी राठौड़, जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता जी शर्मा समेत प्रांत के एवं जयपुर-अजमेर ज़िले से अनेक इकाई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नगर के महाविद्यालय के छात्रों को उद्यमिता के अनुभव मिल सके इस हेतु अनेक अंतरमहाविद्यालीय गतिविधियों द्वारा युवा पीढ़ी को संलग्न किया गया है।
यहाँ उल्लेखनीय है कि यह अब तक का सबसे लंबा चलने वाला स्वयंसिद्धा मेला है जो कि सात दिन तक चलेगा।
आप सभी दर्शनार्थ पधारें।
भवदीय
अंकिता कुमावत
सचिव महिला इकाई अजमेर

