लघु उद्योग भारती महिला इकाई की मासिक बैठक और स्वयं सिद्धा की समीक्षा बैठक का आयोजन "लिटिल इटली रेस्टोरेंट" में किया गया। बैठक की शुरुआत इकाई की अध्यक्ष, श्रीमती सीमा पारीक ने सभी सदस्यों का स्वागत कर की और स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी में सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
विशेष सहयोग के लिए श्रीमती कीर्ति लता जैन और श्रीमती शुभ्रा जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीना राठौर एवं संरक्षक श्रीमती रजनी डांगी द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे सभी सदस्यों का उत्साह और बढ़ा।
बैठक में सचिव रेखा रानी जैन ने 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और सभी से रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया, ताकि कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

