आप सभी को लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, चित्तौड़गढ़ द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में इकाई की सभी महिलाओं और अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर 51 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया। सेवा और समर्पण की इस भावना के तहत सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, फल और जूस प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिला इकाई के सेवा संकल्प और सामाजिक जिम्मेदारी का सजीव उदाहरण रहा।
कार्यक्रम का सफल नेतृत्व अध्यक्ष अंजलि शर्मा, सचिव सुरभि बलदवा और कोषाध्यक्ष आस्था जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लघु उद्योग भारती महिला इकाई चित्तौड़गढ़ द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

