लघु उद्योग भारती महिला इकाई चित्तौड़गढ़ की मासिक बैठक दिनांक 16 मई 2025 को कुकड़ा रिसोर्ट में आयोजित की गई। बैठक में आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक माह के “प्रयास शिविर” के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। यह शिविर 1 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा। शिविर की प्रमुख गतिविधियों में आत्म-प्रतिरक्षा, मेहंदी डिज़ाइन, कला एवं शिल्प, वेडिंग पैकिंग और ज्वेलरी मेकिंग शामिल हैं। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रचनात्मक एवं व्यावसायिक क्षमताओं से सशक्त करना है। बैठक की अध्यक्षता इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा ने की तथा सचिव श्रीमती सुरभि बलदवा और कोषाध्यक्ष श्रीमती आस्था जैन सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने मिलकर शिविर को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

