लघु उद्योग भारती महिला इकाई जयपुर द्वारा टोंक रोड स्थित होटल फोर्ट में चल रहे दो दिवसीय स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज मेले का कल सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रदर्शिनी के अंतिम दिन मुख्य अतिथि जयपुर से सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी रहीं।इस प्रदर्शिनी में जयपुर के अलावा अन्य शहरों की भी महिला उद्यमियों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया।
राखी के साथ साथ होम डेकोर, ज्वेलरी, इंडोर प्लांट्स तथा लेडीज वियर की भी स्टाल्स लगायी गई थी।
लोगों ने खरीदारी के साथ साथ स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद लिया।
मेले के सफलतापूर्वक समापन पर इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी ने सभी प्रतिभागियों तथा अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों का धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया।
धन्यवाद
सारिका त्रिपाठी
सचिव

