लघु उद्योग भारती महिला इकाई बीकानेर ने 'अपना हुनर अपना रोजगार' कार्यशाला का आयोजन किया

Event Date: 23/04/2024
Bikaner,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा एक सिलाई प्रशिक्षण अपना हुनर अपना रोजगार कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विनायक जी विभाग प्रचारक विशिष्ट अतिथि टेकचंद जी बरडिया विभाग संघचालक सुभाष जी मित्तल लघु उद्योग भारती के संरक्षक प्राची चौरडिया समाज सेविका उपस्थित रहे। विनायक जी ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ायाऔर उन्हें कहा कि आप भी समाज के लिए कुछ ऐसा कार्य करें कि सदियों तक लोग आपको भी याद रखें आप खुद अपने लिए एक मिसाल कायम करें । टेकचंद जी बरडिया ने महिलाओं को बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में जानकारी दी। जिसके द्वारा महिलाएं अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकती है ।सुभाष जी मित्तल ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जब भी उन्हें अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में या किसी प्रकार की भी कोई सहायता की अपेक्षा हो तो आप निस्वार्थ भाव से सदैव तत्पर रहेंगे। प्राची जी चोरड़िया ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में घर में रहकर अपने माता-पिता के संरक्षण में अपने व्यापार को विदेश तक कैसे पहुंचा उन्होंने महिलाओं को यह प्रेरणा दी कि आप भी घर में रहकर अपनी एक पहचान बना सकती है और स्वयं रोजगार पा कर अपने परिवार को शिक्षित और व्यवस्थित कर सकती हैं। भविष्य में उन्हें यदि आवश्यकता पड़े यार रोजगार प्राप्त करना चाहे तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं प्रवीण जी ने सरकार से से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। राजेश जी गोयल उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और मंच का संचालन करते हुए महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करने के लिए आह्वान किया और उन्हें कहा कि यह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र मात्र प्रशिक्षण के लिए नहीं खोला गया है आपको यहां से रोजगार देकर पैरों पर खड़ा करने के लिए हमारी एक छोटी सी कोशिश है आप सभी के सहयोग से हम इसे सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे ।अंत में राखी की चौरडिया महिला इकाई अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद  किया। आज के इस आयोजन में मधु बांढिया ,ममता बोथरा ,मधु बोथरा ,दीप्ति झाबक ,मधु जी नाहटा उपस्थित रहे ।करीब 20 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के फॉर्म भरे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please