लघु उद्योग भारती महिला इकाई, जलंधर ने अपनी मासिक बैठक का आयोजन जिमखाना क्लब में किया, जिसमें विश्वकर्मा दिवस विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कैम्ब्रिज स्कूल की प्रिंसिपल संध्या दीवान जी, नीलू जी और जसप्रीत जी बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहीं।
दिव्यज्योति संस्थान की ओर से पल्लवी जी एवं उनकी टीम ने भी सहभागिता की। उन्होंने समाज के निर्माण में संस्कारों और धर्म की भूमिका पर अपने विचार साझा किए और युवाओं के लिए मूल्यों पर आधारित शिक्षा की महत्ता को रेखांकित किया।
बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती की वाइस प्रेसिडेंट और बनवा इंचार्ज सीमा धूमल जी ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही बच्चों और युवाओं को सही दिशा देकर समाज एवं राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करते हैं। इसीलिए विश्वकर्मा दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करना सबसे सार्थक और प्रशंसनीय पहल है।
मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगण:
आरती सचदेवा, अध्यक्ष (जलंधर)
रमनप्रीत जज, महासचिव (जलंधर)
सरोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष
रूही बुधिराजा, सह-कोषाध्यक्ष
नीतू नंदा, सह- महासचिव
ऋतु चोपड़ा
रजनी अग्रवाल
मोनिका लूथरा

