महिला इकाई झालावाड़ की कोषाध्यक्ष मेघना जैन के घर पर इस माह की दूसरी बैठक आयोजित की गईं। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वयं सिद्धा एक्सहिबिशन के आयोजन हेतु प्लानिंग करना था। व साथ ही प्रदेश महिला प्रमुख, जयपुर प्रान्त उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा जी से खानपुर में की गई अनौपचारिक बैठक की जानकारी सभी सदस्याओं को देना था। बैठक में हमने social मीडिया द्वारा प्रमोशन के लिए तैयार किये गए डिज़ाइन सभी को दिए व एक्सहिबिशन प्रमोशन के लिए उसे सभी से व्हाट्सअप ग्रुप व स्टेटस पर प्रयोग करने का आह्वान किया। इस बैठक में अध्यक्ष शकुंतला जैन व सचिव जया गुप्ता सहित 17 सदस्याओं ने अपनी उपस्थिति दी।

