लघु उद्योग भारती महिला इकाई, इंदौर की मासिक बैठक 3 जून 2025 को श्रीमती प्राची अग्रवाल के निवास पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला इकाई के रिक्त पदों जैसे उपाध्यक्ष, सह सचिव और मीडिया प्रभारी के दायित्व उपस्थित सदस्यों को सौंपे गए और नई कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। पंच परिवर्तन और सदस्य विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्वयंसिद्धा के सफल आयोजन के लिए भी रणनीतियाँ बनाई गईं। इस अवसर पर तीन नए सदस्यों को सदस्यता प्रदान की गई, और प्रत्येक सदस्य ने दो से तीन नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवनारायण शर्मा, इंदौर प्रभारी श्री कन्हैया लाल खत्री, मालवा संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना काले सहित अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुजा पुरोहित, सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती रुचिका झारौली, सहसचिव श्रीमती नम्रता पाठक, मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रीति गेलानी एवं श्रीमती अश्विनी शिंदे, तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। इस बैठक ने महिला इकाई के संगठनात्मक और विकासात्मक कार्यों को एक नया उत्साह प्रदान किया।

