लघु उद्योग भारती महिला इकाई इंदौर के तत्वाधान में आयोजित इस कौशल विकास कार्यशाला में, शारदा रामकृष्ण विद्या मंदिर में राखी बनाने की निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षिका कलाकार हेमलता कुमार, इंदिरा अग्रवाल, कुंजल मेहता, और नेहा महेश्वरी ने राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला के बाद, द्वारा बनाई गई राखियों का स्टॉल लगाया गया, जहाँ स्कूल में आने वाले अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक उन राखियों को खरीदा।
प्रशिक्षण के दौरान अध्यक्ष हेमलता कुमार के साथ उपाध्यक्ष श्वेता खनूजा, सचिव अनिता मित्तल, और लघु उद्योग भारती महिला इकाई इंदौर की अन्य सदस्य भी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम ने न केवल कौशल विकास को प्रोत्साहित किया बल्कि समुदाय के बीच आत्मनिर्भरता की भावना भी बढ़ाई।

