लघु उद्योग भारती, महिला इकाई इंदौर की मासिक बैठक दिनांक 17 सितंबर 2025 को लाइट गाइड ऑप्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, 43-A पोलोग्राउंड इंडस्ट्रियल एस्टेट, इंदौर में शाम 6 बजे संपन्न हुई। बैठक में आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली GST एवं ट्रेड मार्क वर्कशॉप की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही इकाई के सभी सदस्यों को नए सदस्य जोड़ने का दायित्व भी सौंपा गया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, मालवांचल उपाध्यक्ष श्री कन्हैया लाल खत्री, इकाई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती अनुजा पुरोहित एवं श्रीमती अपर्णा राजुरकर, सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल, सह सचिव श्रीमती नम्रता पाठक, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी शेदुरनिकर, मीडिया प्रभारी श्रीमती अश्विनी शिंदे एवं श्रीमती प्रीति गेलानी, साथ ही कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रूपाली झाला एवं श्रीमती विशाखा राजुरकर उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान आगामी वर्कशॉप आयोजन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया, जिससे सदस्यों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। यह बैठक महिला इकाई की सक्रियता और संगठन की प्रगति का प्रतीक रही।
धन्यवाद ????
श्रीमती वर्षा जैन (अध्यक्ष)
श्रीमती प्राची अग्रवाल (सचिव)

