<p>लघु उद्योग भारती महिला इकाई कोटा द्वारा आयोजित किया जाने वाला स्वयं सिद्धा मेला के पोस्टर का विमोचन श्री एम के शर्मा Sr DGM RIICO द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के श्री गोविन्दराम जी मित्तल, अचल पोद्दार, विपिन सूद, डॉ एस के सिंहल एवं एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमित सिंघल एवं समीर सूद भी उपस्थित रहे। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शशि मित्तल ने बताया की पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में चाँदनी पोद्दार ( सचिव), निहारिका गुप्ता ( कोषाध्यक्ष) , रजनी मित्तल ( कार्यक्रम संयोजिका) , संगीता मित्तल एवं रश्मि मित्तल का विशेष योगदान रहा ।भव्य मेला का आयोजन 5,6,7 जनवरी को माहेश्वरी भवन मे होगा । सभी से आग्रह है परिवार के साथ मेला देखने ज़रूर आएँ ।</p>

