मालवांचल महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्रा जी के मार्गदर्शन में लघु उद्योग भारती, महिला इकाई धार–धामनोद की अध्यक्ष श्रीमती नीतू मेहरूनकर एवं सचिव श्रीमती राखी गायकवाड़ जी ने धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा जी से सौजन्य भेंट की। यह भेंट औपचारिक होने के साथ-साथ अत्यंत सार्थक रही, जिसमें क्षेत्र की महिला उद्यमियों की गतिविधियों, उनकी चुनौतियों तथा स्वरोज़गार एवं लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान महिला इकाई द्वारा किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वावलंबन अभियानों तथा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन संबंधी कार्यों की जानकारी साझा की गई। कलेक्टर महोदय ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और लघु उद्योग भारती के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती का ब्रॉशर एवं डायरी भेंट की गई। साथ ही सचिव श्रीमती राखी गायकवाड़ जी द्वारा हाथों से छपाई की गई पारंपरिक शॉल कलेक्टर महोदय को ससम्मान भेंट की गई, जो महिला उद्यमिता की सृजनात्मकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
यह भेंट महिला इकाई धार–धामनोद के लिए प्रेरणादायक रही और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।
श्रीमती नीतू मेहरूनकर – अध्यक्ष
श्रीमती राखी गायकवाड़ – सचिव
महिला इकाई धार–धामनोद
लघु उद्योग भारती

