आप सभी को लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई, मुरैना ने अपनी सेवा भावना को साकार करते हुए स्थापना दिवस का आयोजन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों तथा नेत्रहीन बच्चों के साथ सम्मिलित रूप से किया। इस अवसर पर महिला इकाई द्वारा बुजुर्गों एवं बच्चों को फल तथा स्वल्पाहार वितरित किए गए। बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर आई खुशी ने पूरी महिला इकाई को अत्यंत सुखद अनुभूति कराई और संगठन के सेवा संकल्प को और अधिक सशक्त किया।
कार्यक्रम के उपरांत महिला इकाई की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें भविष्य में किए जाने वाले सेवा कार्यों और अन्य गतिविधियों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष मीना गुप्ता, सचिव बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनीता बॉदिल, डॉ. अनीता तुलसानी, साधना गुप्ता, कल्पना चॉदिल, अंजी गुप्ता, बबीता बॉदिल, कंमलेश सिंगल, कामिनी गुप्ता, दीप्ति गर्ग एवं मानसी चाँदिल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।
यह सेवा कार्य महिला इकाई मुरैना की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना और संगठन के उद्देश्यों के प्रति उनकी दृढ़ आस्था का जीवंत उदाहरण रहा।

