लघु उद्योग भारती मादड़ी इकाई की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न – सेवा, संगठन और सामूहिक गतिविधियों पर हुआ निर्णय
लघु उद्योग भारती मादड़ी इकाई की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में इकाई के सचिव श्री अरविंद मेहता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सदस्यता लक्ष्य की जानकारी साझा की।
बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ और निर्णय लिए गए। अगस्त माह में पारिवारिक पिकनिक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिससे सदस्यों में आपसी मेल-जोल और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा मिलेगा। विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु AVVNL को रविवार को विद्युत लाइन के रखरखाव के संबंध में पत्र लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
पौधरोपण अभियान के तहत श्री हेमंत जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें श्री धनेश जैन एवं श्रीमती कीर्ति लता जैन की टीम सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।
सेवा कार्यों के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष श्री हेमंत जैन ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को स्थापना दिवस के अवसर पर मानव सेवा संस्थान को ₹25,000 का सहयोग प्रदान किया गया। यह सहयोग वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रजनी डांगी के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य प्रतिवर्ष जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों में श्री सुशीम कुमार सिंघवी, श्री अरविंद मेहता, श्री अक्षय कुमार माली, श्री सुरेश कुमार जैन, श्री नितिन मोटवानी, श्री प्रकाश फुलानी, श्री अभिषेक जैन, श्री आशीष मित्तल, मुख्य इकाई सचिव श्री शुभम डांगी, श्री हेमंत जैन एवं श्रीमती कीर्ति लता जैन शामिल रहे।
बैठक का समापन इकाई अध्यक्ष श्री सुशीम कुमार सिंघवी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह बैठक संगठन की कार्ययोजना, सेवा भावना एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी की दिशा में एक प्रेरक और सशक्त पहल रही।

