लघु उद्योग भारती मुजफ्फरनगर – उद्यमी संवाद एवं औद्योगिक भ्रमण
दिनांक 27 सितंबर 2025 को लघु उद्योग भारती मुजफ्फरनगर द्वारा सहारनपुर में कमिश्नर श्री अटल कुमार राय जी के साथ उद्यमी संवाद एवं औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और इसमें मुजफ्फरनगर के सभी उद्यमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामली से हमारे संरक्षक श्री अशोक बंसल जी, अध्यक्ष श्री आलोक जैन जी, श्री रोहित गर्ग और श्री मुकेश जिंदल ने भी सहभागिता की। उनका उपस्थित होना कार्यक्रम की गरिमा और प्रभाव को और बढ़ा गया।
इस अवसर पर उद्यमियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। विशेष रूप से जीएसटी SIB द्वारा उद्यमियों के उत्पीड़न की समस्या कमिश्नर साहब के समक्ष मजबूती से रखी गई, ताकि उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम का समापन उद्यमियों और आयोजकों के बीच संवाद और विचार-विमर्श के सकारात्मक अनुभव के साथ हुआ।

