लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा उद्यमी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बिजली बंबा बायपास स्थित समन्वय भवन के ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मेरठ-हापुड़ लोकसभा से प्रत्याशी श्री अरुण गोविल ज़ी रहे।साथ ही, लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के सदस्यों ने भी इसमें अपनी भागीदारी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ संभाग के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी एवं कार्यक्रम का संचालन मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन जी द्वारा किया गया।
लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने अपने उदबोधन में मत के महत्व पर चर्चा की और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। श्री पंकज कुमार जैन द्वारा लघु उद्योग भारती संगठन का परिचय दिया गया तथा उसके विस्तृत स्वरूप पर प्रकाश डाला गया।
श्री अरुण गोविल जी ने दिए गए प्यार एवं सम्मान के लिए लघु उद्योग भारती का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सांसद चुने जाने के बाद उद्यमियों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे और मेरठ के औद्योगिक विकास पर कर्मठता से कार्य करेंगें।

