आज दिनांक 20/07/2024 को यू पी सी डा द्वारा मेरठ के उद्योगपुरम स्थित पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में यू पी सी डा के रीजनल मैनेजर श्री राकेश कुमार झा, लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन, स्थानीय औद्योगिक संगठन पिमा के अध्यक्ष श्री निपुण जैन आदि अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि उद्योगपुरम के बदहाल पार्कों की समस्या एवम इनके सौंदर्य करण की मांग सर्वप्रथम लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठाई गई थी ।

