<p>आज लघु उद्योग भारती की सरधना इकाई का गठन गंग नहर स्थित रिसोर्ट में किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मेरठ संभाग के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त श्रम मेरठ श्री राजीव कुमार सिंह थे। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों को लघु उद्योग भारती के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि इस समय पूरे देश में 50000 से अधिक उद्यमी इस संस्था के सदस्य हैं। संस्था राष्ट्रहित का ध्यान रखते हुए उद्योग हित की बात करती है। वर्तमान में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में उद्योगों के विकास पर जोर दे रही है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्माननीय योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पंख देने में जुटे हैं। यह बात हर स्तर पर साबित हो चुकी है की लघु उद्योग ही मात्र एक ऐसा माध्यम है जो भारत जैसे देश की विशाल जनसंख्या को रोजगार देने में सक्षम है अतः इनकी समस्याओं का हर स्तर पर त्वरित निदान किया जाना अपेक्षित है। उपायुक्त श्री राजीव कुमार सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम और धन के संयोजन से ही उद्यम का सर्जन होता है और उत्पादन क्षमता का विकास करने से ही देश की अर्थ व्यवस्था विकसित होगी। संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और सरधना इकाई के लिए श्री अवनीश जैन को संयोजक तथा श्री सौरभ सिंघल को प्रभारी घोषित करते हुए दो सह संयोजको की नियुक्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, मंडल अध्यक्ष श्री आलोक जैन, लघु उद्योग भारती के मंडल महासचिव श्री पंकज गोयल मोदीनगर इकाई के अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम, श्री अमित अग्रवाल मेरठ इकाई के महासचिव श्री अर्पित जैन श्री रूपक जैन, श्री राधेश्याम शर्मा, श्री राजीव गोयल एवं सरधना की नवगठित इकाई के सदस्यों सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।</p>

