मेरठ में मेरठ संभाग की सम्पन्न हुई सफल बैठक में मेरठ संभाग से पधारे सभी इकाईयो के पदाधिकारियो का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद।आपने अपने कीमती समय में से जो समय इस बैठक के लिये दिया वास्तव में वह अमूल्य है।
मित्रो , आप सबने विषय को तो बखूबी समझ ही लिया था।राष्ट्र हित में वर्तमान समय में लघु उद्योग भारती की क्या भूमिका रहने वाली है इस को लेकर आप सबने अपनी बैठक की योजना अनुसार बनाकर तैयारी भी शुरु कर दी होगी एवं निश्चित समय पर इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में सदस्य उपस्थित रहे ऐसा प्रयास भी आपके द्वारा शुरु हो गया होगा। माधव कुंज में सम्पन्न हुई बैठक के विषय को बैठक में उपस्थित सम्मानित प्रतिनिधि गण ही अपनी यूनिट की बैठक में सम्मानित सदस्यों के सामने यह विषय निपूर्णता से रखे एवं राष्ट्र हित में अपनी भूमिका एवं कर्तव्य का पालन करेंगे ऐसा हमारा परम् विश्वास है।
जिस जिस यूनिट में पूर्व निर्धारित समय पर बैठक सम्पन्न होती रहे।
कृपया सूचित करे।

