मोदीनगर में लघु उद्योग भारती द्वारा सिखेड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष हरि कृष्ण अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । नवनिर्मित अध्यक्ष हरि कृष्ण अग्रवाल अग्रवाल ने सभी उद्यमियों को हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया वह किसी उद्यमी की समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाया जिसमें मंच का संचालन दीपक अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष ने किया इस उपलक्ष में लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा जी जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल जी मंडल अध्यक्ष पवन जी संभाग महामंत्री अमित अग्रवाल जी मुरादाबाद राष्ट्रीय स्वयंसेवा प्रमुख शेखर साहू जी मुरादनगर व अन्य पदाधिकारी संभाग से उपस्थित हुए वह सिखेड़ा रोड के उद्यमी अमित अग्रवाल, मुकेश गोयल, धर्मेश शर्मा, एमपी सक्सेना, नीरज गुप्ता ,पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अजय ,राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण गुप्ता, सतीश भारद्वाज ,अभिषेक जैन मोदीनगर इकाई के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर दास गुप्ता जी वह वर्तमान नगर अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम जी व शहर के अन्य उद्यमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे

