*राजसमंद मुख्य शाखा- मासिक बैठक*
दिनांक 30 जुलाई, 2024 को मासिक बैठक का आयोजन कुलदीप ग्रेनी मार्बल प्रा.लि.पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा ने की। बैठक का आरंभ महामंत्री हेमंत सहलोत ने सभी के स्वागत के साथ किया।
बैठक में अध्यक्ष द्वारा पिछले सप्ताह प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र जी शर्मा के राजसमंद प्रवास के दौरान लघु उद्योग भारती, राजसमंद द्वारा राजसमंद के औद्योगिक विषयों के लेकर एक पत्र संगठन के शीर्षस्थ पदाधिकारियों को दिये जाने की जानकारी दी गई।
उपरोक्त विषयों को अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब के समक्ष रखा गया एवं विषयों को उद्योग हित में स्वीकार करते हुए बिना विलंब के माननीय भाई साहब द्वारा दिनांक 2 अगस्त को राजस्थान सरकार की आदरणीय उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी जी से संगठन के नेतृत्व में जयपुर मिलने की जानकारी अध्यक्ष द्वारा साझा की गई एवं आदरणीय भाई साहब का आभार जताया गया।
बैठक में उपरोक्त भेंट वार्ता के लिए उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रतिनिधि मंडल तय कर कार्यक्रम की रचना का निर्धारण किया गया एवं भेंट वार्ता में राजसमंद के औद्योगिक उन्नयन हेतु प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर ज्ञापन देना तय किया गया-
1). DMFT कोष द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु निम्न की स्थापना-
• कन्वेंशन एवं फैसिलिटेशन सेंटर
• एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल सेंटर
• अनुसंधान एवं विकास केन्द्र
• माइनिंग एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क परिवहन सुदृढ़ीकरण
• प्रदूषण मुक्ति के लिए माइनिंग क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों की वाटर स्प्रिंकलर से धुलाई
• बेहतर चिकित्सा सुविधा
2). राजसमंद क्षेत्र को औद्योगिक गैस पाइप लाइन से जोड़ने एवं सिरेमिक क्लस्टर की स्थापना हेतु
3). घरेलू मार्बल एवं ग्रेनाइट पर GST की दर कम करने हेतु
4). इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी
5). CDOS द्वारा विश्व के सबसे बड़े सफ़ेद पत्थर के उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्षेत्र राजसमंद में प्रदर्शनी आयोजित करने हेतु
6). मार्बल पर रॉयल्टी दरों को कम करने के संदर्भ में
बैठक में राजसमंद की मार्बल मंडी के रूप में घोषणा से मिलने वाले लाभ, सुविधाओं एवं वितीय सहायता के बारे विस्तृत जानकारी एकत्रित कर सरकार से त्वरित क्रियान्वयन करने के विषय एवं अन्य विषयों पर भी सामूहिक चर्चा की गई।
अंत में महामंत्री द्वारा कुलदीप ग्रेनी मार्बल प्रा.लि. के निदेशक एवं शाखा सचिव कुलदीप जी व्यास का बैठक स्थल उपलब्ध कराने हेतु आभार ज्ञापन किया गया एवं बैठक का समापन सामूहिक कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबू लाल जी कोठारी, उपाध्यक्ष उत्तम जी कावड़िआ, कोषाध्यक्ष प्रसून जी राठी, सचिव प्रकाश जी हिंगर, कार्यकारिणी सदस्य बृज गोपाल जी मालू, दिनेश जी परमार एवं संजय जी व्यास उपस्थित रहे।

