लघु उद्योग भारती, रामचंद्रपुरा इकाई – 4वीं मासिक बैठक विवरण
लघु उद्योग भारती, रामचंद्रपुरा इकाई की 4वीं मासिक बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार पारीक एवं महासचिव प्रवीण जैन तिजारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महासचिव श्री प्रवीण तिजारिया द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से बैठक प्रारंभ की गई। बैठक में वर्षा ऋतु के कारण बिगड़ी लाइट व्यवस्था और टूटी हुई रोड की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा रीको अधिकारियों को मौके पर मुआयना कर कार्य करवाने हेतु बुलाने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त, अग्रवाल ग्लास के कोने वाले तिराहे पर एक्सीडेंट की संभावना को ध्यान में रखते हुए वहाँ स्पीड ब्रेकर निर्माण की अनुशंसा रीको से की जाएगी। कॉलेजों की छुट्टियों के समय कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की और इसे सुधारने के लिए रीको अधिकारियों से मौके पर मुआयना करवाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जबकि बाकी बचे सर्टिफिकेट्स उनके कार्यालय जाकर प्रदान किए जाएंगे। बैठक सांय 06:00 बजे तक चली। अंत में राष्ट्रगान गाया गया और सभी को हाई टी के लिए आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया।

