लघु उद्योग भारती – रामचंद्रपुरा इकाई की मासिक बैठक
लघु उद्योग भारती रामचंद्रपुरा इकाई की मासिक बैठक एसपी1-2316, तिजारिया पॉलीपाइप्स लिमिटेड, रामचंद्रपुरा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रदेश मंत्री श्री सुभद्र पापड़ीवाल जी ने की, जिसमें क्षेत्र के उद्यमी और रिको सीतापुरा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों को पारित किया गया और नए सदस्यों को रसीदें वितरित की गईं। राइजिंग राजस्थान समिट-2024 में अधिक पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया गया और 11 दिसंबर 2024 को लघु उद्योग भारती के स्किल हब सेंटर के उद्घाटन पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त, फायर एनओसी, विकास कार्यों, आयुष्मान/चिरंजीवी/वय वंदन कार्ड की उपयोगिता और सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक का समापन राष्ट्रगान और अल्पाहार के साथ हुआ। यह बैठक क्षेत्र के विकास और संगठन की सुदृढ़ता के लिए प्रभावी रही।

