लघु उद्योग भारती रामपुर द्वारा “एक पेड़ अपने उद्योग के नाम” थीम पर वृक्षारोपण एवं शरबत सेवा कार्य

Event Date: 05/06/2025
NULL,
UTTAR PRADESH

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर लघु उद्योग भारती रामपुर की पर्यावरण एवं सेवा पहल

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती रामपुर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा जी के आह्वान पर “एक पेड़ अपने उद्योग के नाम” थीम के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और अपनी-अपनी फैक्ट्रियों में फलदार, इमारती और ऑक्सीजन देने वाले पेड़ जैसे आम, शीशम, नीम, अमरूद आदि लगाए। सभी सदस्यों ने इन वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, जिससे यह अभियान मात्र एक दिन की गतिविधि न रहकर दीर्घकालिक पर्यावरणीय योगदान बन सके।

इसके पश्चात गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में, प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने हेतु शरबत वितरण सेवा आयोजित की गई, जिसमें लगभग 300 लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया। यह सेवा भाव लघु उद्योग भारती के सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती रामपुर के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य –
जिला अध्यक्ष श्री दीपक गोयल,
जिला सचिव श्री शलभ गोयल,
श्री सरदार गुरमुख सिंह, श्री सरदार हरजिंदर सिंह, श्री प्रवेश गोयल, विपुल अग्रवाल, संजय गर्ग, नितिन गोयल, भास्कर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुनील भगत जी, भरत अग्रवाल सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम था, बल्कि समाज सेवा की भावना का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please