आज का दिन लघु उद्योग भारती के इतिहास का सवर्णिम दिन है।
आज अनुसंधान भवन नई दिल्ली मे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) व लघु उद्योग भारती के मध्य मे एक सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षर किये।
लघु उद्योग भारती की ओर से अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा व सीएसआईआर की ओर से महानिदेशक डॉ कलैसेल्वी ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
इस सहमति पत्र के तहत् अगले 100 दिन मे लघु उद्योग भारती, सीएसआईआर की 100 चुनिन्दा टैक्नोलॉजी अपने सदस्यों को उपलब्ध करवाएगी।
आज ही इस समारोह मे लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने सीएसआईआर से 15 टैक्नोलॉजी लेने के लिये करार किया।
कार्यक्रम मे सीएसआईआर की ओर से डॉ आर पी सिह, डॉ देवाशीष बन्दोपध्याय, डॉ महेशकुमार, दीप्ति जी शर्मा एवं लघु उद्योग भारती की ओर से अखिल भारतीय महामंत्री श्री ओमप्रकाश गुप्ता, श्री जनक भाटिया, श्रीमती अंजू बजाज, आरती जी सिघल, जयन्ति जी गोयला एवं दीवानचन्द्र गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे सीएसआईआर के विभिन्न प्रयोगशालाओं के अधिकारीगण एवं लघु उद्योग भारती की ओर से 50 से अधिक पदाधिकारीगण ऑनलाईन जुड़े।

