लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू की मासिक बैठक का आयोजन 31 मई 2024 को रीको स्थित मंगलम भोग आट्टा फैक्ट्री में किया गया जिसमें अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, विपिन राणासरिया, आकाश अग्रवाल एवं सुनील मित्तल उपस्थित थे। सभा में गर्मी के इस मौसम में पशु पक्षियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था करना परिंदे लगाना एवं अन्य समाज उपयोगी कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।

